मोहनिया: पिछले तीन दिनों से कुदरा में आंधी-पानी से ईंट व्यवसायी को लाखों रुपए का हुआ नुकसान
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार आंधी और पानी आ रहा है जिससे ईट व्यवसायी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ईट व्यवसाई का कहना है कि कच्चे ईंट की पथाई कर हजारों की संख्या में सूखने के लिए रखा गया था लेकिन अचानक आए बारिश ने सारे ईट बर्बाद कर दिए लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।