चूरू: ढाढ़रिया बणिरोतान गांव के खेत में काम कर रहे किसानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 5 लोग घायल
Churu, Churu | Apr 12, 2026 चूरू जिले के ढाढ़रिया बणिरोतान गांव में रविवार को खेत में कृषि कार्य कर रहे किसानों पर जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में पांच किसान घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।