कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की हुई बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2024 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार प्रदीप वर्मा को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि झारखण्ड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है, संख्या बल के आधार पर NDA एक सीट जीतेगी और गठबंधन सरकार के पास भी एक सीट जीतने की ताकत है।