मनिगाछी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक धौर में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मो शकील (30) पिता मो मुस्तकीम, निवासी नवटोलिया मदरसा, अमेठी बहरा वार्ड संख्या-9 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मो शकील पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था ।