बलरामपुर: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बारिश के बाद फिर बढ़ना शुरू हुआ राप्ती नदी का जलस्तर
नेपाल राष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बरसात के बाद फिर से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।राप्ती नदी का जलस्तर प्रति घंटा 1सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। 11जुलाई से राप्ती नदी का जलस्तर घटना शुरू हुआ था तो लोगो को बाढ़ के तांडव से राहत मिली थी।लेकिन सुबह से राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोग काफी चिंतित है।