परसिया: रावनवाडा रोड पर दो बाइक की टक्कर में पाँच घायल, पचमढ़ी जा रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन गंभीर
रावनवाडा रोड पर बीजी साईडिंग के समीप रविवार को सात बजे दो बाईक की भिडंत में पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को परासिया सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से तीन गंभीर घायलांे को छिंदवाडा रिफर किया गया। पचमढी जा रहे बाईक सवार ने रांग साईड जाकर बाइक सवारों को सामने से टक्कर मारा। दोनों बाईक के सवारों को चोट आई है।