गोपालगंज: तिवारी टोला के समीप शराब लदी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर घर के बाहर बैठी महिला को रौंदा, महिला की मौत
कुचायकोट थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव के पास शराब लदी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर घर के बाहर बैठी महिला को कुचलते हुए पलट गई ।इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 65 वर्षीय सुगंती देवी बताई जाती है । घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी लगने पर कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।