गोपालपुर: गीदड़ के हमले में महिला और एक मासूम घायल
नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर गांव में गीदड़ के हमले से महिला और एक मासूम बच्चा घायल हो गये। जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रही डुमरी देवी पर अचानक गीदड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान पास में मौजूद चार वर्षीय अभिमन्यु कुमार भी हमले की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह गीदड़ को भगाया।