सिवनी: गंगा दशहरा पर सिवनी में जल संरक्षण अभियान, बैनगंगा तट पर हुआ श्रमदान
Seoni, Seoni | May 25, 2026 सिवनी में गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। सोमवार को बैनगंगा नदी तट स्थित ग्राम पंचायत लखनवाड़ा में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने सहभागिता की।