तारानगर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी जी के निधन उपरांत अजमेर पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।