मोरवा: भगवतीपुर के युवक का 5 महीने बाद भी नहीं मिला सुराग, अनहोनी की आशंका से परिजन पुलिस से गुहार लगा रहे हैं
हलई थाना क्षेत्र के दरवा पंचायत के भगवतीपुर के युवक संचित पासवान के बेटे अखिलेश पासवान का 5 महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस से पीड़ित परिजन लगातार खोजबीन करने की गुहार लगा रहे हैं। बताया जाता है कि किसी अनहोनी की आशंका से परिजन सशंकित बताए जाते हैं।