शाहजहांपुर: गुजरात में नौकरी कर रहे लखीमपुर निवासी कैमिकल इंजीनियर की शाहजहांपुर में ट्रेन हादसे में हुई मौत
शाहजहांपुर। गुरुवार सुबह रोजा जंक्शन के आगे हुए ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय सौरव तिवारी उर्फ हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे गेट संख्या 316 के पास हुआ, जहां आनंद विहार-लखनऊ मेला स्पेशल ट्रेन से गिरने पर उनका एक हाथ कट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन देर शाम उन्होंने