पतरघट: पतरघट पंचायत के वार्ड 9 निवासी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो नामजद व 6 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
पतरघट पंचायत स्थित वार्ड 9 निवासी गोविंद कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पतरघट थाने में मृतक के पिता संजय शर्मा ने दो नामजद व 6 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि बाइक सवार अंकित कुमार व श्रवण कुमार मेरे पुत्र को अपने साथ लेकर चले गए व बाद में हत्या कर दी।