सहारनपुर: सहारनपुर में मुहर्रम का चांद दिखाई दिया, इमामबाड़ों में अज़ादारी शुरू हुई
सहारनपुर में मुहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही इस्लामी नववर्ष 1448 हिजरी का आगाज़ बुधवार दोपहर 2:00 बजे हो गया। शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में अज़ादारी, मजलिसों और मातमी जुलूसों का सिलसिला शुरू हो गया है। शिया समुदाय ने हज़रत इमाम हुसैन और करबला के 72 शहीदों की याद में अलम व ताज़िये सजाए तथा इमामबाड़ों में लोगो का आना-जाना शुरू हो गया।