बड़ा मलेहरा: पैदल जा रहे 10वीं के छात्र को पिपरिया में बाइक सवार ने टक्कर मारी, पिपरिया गांव की घटना
बड़ामलहरा क्षेत्र के पिपरिया गांव में दसवीं का छात्र पैदल जा रहा था सामने से आ रही बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। घायल छात्र अरविंद यादव पुत्र खिलन यादव उम्र 15 साल निवासी सिंहपुर को तुरंत बड़ामलहरा अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज चल रहा है हालांकि पुलिस ने भी आवेदन लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।