प्रतापपुर: मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से मिली राहत, 42 डिग्री से नीचे गिरा तापमान
प्रतापपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तेज हवा, आंधी और मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुके तापमान से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर लगभग 29 से 30 डिग्री सेल्सियस प