देवबंद क्षेत्र में पुलिस द्वारा किया गया एक अनोखा चालान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग गांव का है, जहां एक व्यक्ति अपने निजी कार्य से बैंक गया था। उसने अपनी बाइक बैंक परिसर के बाहर सुरक्षित स्थान पर खड़ी की और अंदर चला गया। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग टीम वहां से गुजरी और खड़ी बाइक का निरीक्षण किया।