रामगंजमण्डी: दरा नाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, खराब सड़क बनी हादसे का कारण, बड़ा हादसा टला
रामगंजमंडी में मोड़क थाना क्षेत्र के दरा नाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर