रहुई: वेना पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी व दो नशेड़ी को किया गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Jul 5, 2026 वेना थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र इलाके के लक्ष्मीनिया बिगहा बधार से गुप्त सूचना के आधार पर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर एवं दो शराबी को नशे के हालात में किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान थाना सिरनावां गांव निवासी मंटू कुमार उर्फ ग्यारह हजारी व शराबी की पहचान सिरनावां गांव निवासी पप्पू कुमार और प्रमोद कुमार के रूप में की गई है।