बदायूं: निजामपुर गांव के पास समोसा लेने जा रहे किशोर की पेड़ से टक्कर, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 12, 2026 बदायूं के थाना कादर चौक क्षेत्र के निजामपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय जीतू पुत्र भूपेंद्र सिंह बाइक से समोसा लेने जा रहा था। कि तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर किया है।