एटा: कासगंज रोड, गांव धिरामई के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में गंगा जी नहाकर लौट रहे दम्पति सहित एक महिला घायल, मेडिकल में भर्ती
एटा थाना मिरहची क्षेत्र के कासगंज रोड़ गांव धिरामई समीप दो बाइको की शुक्रवार सुबह भिड़ंत हो गई घटना में एक बाइक सवार दम्पति सहित महिला घायल हो गए मौजूद रहागीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहाँ डॉक्टरों उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर बताई है।