भुरकुंडा सौंदा डी स्थित छठ महापर्व को लेकर मुख्य मार्ग सहित नलकारी नदी की साफ-सफाई और समतलीकरण कार्य शुरू किया गया। सीसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए जेसीबी से सौंदा 'डी' छठ घाट का समतलीकरण कार्य शुरू किया गया। इस दौरान गड्डों की भराई की गई और झाड़ियों को हटाया गया। इस दौरान कई लोग घाट चिन्हित कर साफ-सफाई करते भी देखे गए।