सोहागपुर: CMHO एवं महिला बाल विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं आरोग्य केंद्र पडमनिया खुर्द का किया निरीक्षण
शहडोल गुरुवार को लगभग 4:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह के निर्देश पर सीएमएचओ एवं महिला बाल विकास अधिकारी ने आरोग्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र पडमनिया खुर्द का निरीक्षण किया है,निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी में दी जा रही बच्चों को संदर्भ सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की है।