मऊरानीपुर: संत शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय रानीपुर में BJP जिलाध्यक्ष ने 450 छात्र छात्राओं को दिए स्मार्टफोन।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत संत शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय रानीपुर में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन BJP जिलाध्यक्ष अशोक गिरी के मुख्य अतिथि व प्रबंधक वीरेंद्र आर्य की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें BSC व BA फाइनल के 450 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।