मऊरानीपुर: पलरा में अन्ना जानवरों ने की खड़ी फसल बर्बाद,पीड़ित किसानों ने sdm से लगाई गुहार।
ब्लॉक बंगरा के ग्राम पलरा का है, जहां गौशाला के गोबंशो ने किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर दी,परेशान किसान महिला पुरुष फसल के अवशेष लेकर दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर SDM के कार्यालय जा पहुंचे,जहाॅ तहसील परिसर मे फसलो के अवशेष रखकर विरोध प्रदर्शन किया,ग्राम प्रधान के ऊपर फसल जबरन नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही करने कि मांग की है।