गुना नगर: बोहरा मस्जिद क्षेत्र में मानवता शर्मसार, कबाड़ बीनने वाले युवक का सिर फोड़ा, खून से लथपथ हालत में पहुंचा पुलिस चौकी
बोहरा मस्जिद क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाले युवक पवन सपेरा पर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। बिना वजह गाली-गलौज के बाद आरोपी ने उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पवन किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी व स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की तलाश जारी है।