घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहनिवास के पास स्थित ब्रिज के नीचे हुई। गुंगरीपुरा निवासी रामनिवास कुशवाहा ने बताया कि उनका बेटा आकाश कुशवाहा और पड़ोसी नरेश रजक (गुंगरीपुरा निवासी) शिवपुरी में मजदूरी करने गए थे और काम खत्म कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।