सिकंदरा: आलमपुर के पास हाईवे पर मुड़े ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर घायल, पेट फटा; ट्रक पुलिस ने कब्जा लिया
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर आलमपुर गांव के पास स्थित एक धुलाई सेंटर के सामने शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक चालक द्वारा बिना इंडिकेटर दिए अचानक वाहन मोड़ने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में ट्रक का अगला पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसका पेट फट गया। जानकारी के अनुसार एक ट्र