इस्माइलपुर: विक्रमशिला सेतु पर फिर बढ़ी चिंता
विक्रमशिला सेतु की तकनीकी जांच में पिलर संख्या 121 और 122 के बीच स्थित एक्सपेंशन ज्वाइंट में स्लैब का गैप 40 एमएम से बढ़कर 90 एमएम होने की बात सामने आई है। जांच के बाद रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। गैप बढ़ने की जानकारी के बाद सेतु की सुरक्षा और भविष्य में आवागमन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि फिलहाल यातायात व्यवस्था में किसी बदलाव की