शहपुरा: बिलगांव के जंगल में लगी आग, पेड़-पौधे जलकर राख, वीडियो वायरल
शहपुरा वन परिक्षेत्र के बिलगांव के जंगल में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई जिसका एक वीडियो जागरूक युवा ने बुधवार रात 10:00 सोशल मीडिया में बनाकर वायरल किया । दरअसल ग्रामीण क्षेत्र के किसान लगातार नरवाई जला रहे हैं जिसके चलते धीरे-धीरे जंगल में आग फैल गई जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है ।