शामली: हरिद्वार से गंगाजल लाकर सीएम योगी का जलाभिषेक करेगा हरियाणा का युवक, शामली पहुंचकर दी जानकारी
Shamli, Shamli | Apr 28, 2026 मंगलवार की दोपहर 2 बजे हरियाणा के सफीदो निवासी रविंद्र तोमर भैंसा बोगी को खुद हाथों से खींचते हुए शामली पहुंचा। रविंद्र ने बताया कि वह बोगी में गंगाजल लाने हरिद्वार जा रहा है। उसने बताया कि वह नशा मुक्त समाज का पक्षधर है और सीएम योगी की नीतियों से भी प्रभावित है। उसने बताया कि वह हरिद्वार से गंगाजल लाकर लखनऊ में मुख्यमंत्री का जलाभिषेक करेगा।