पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में 29 अप्रैल को हुई राजमणी पाठक की हत्या मामले में पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई थी कि राजमणी पाठक की टांगी से वार कर हत्या की गई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली मारने की पुष्टि हुई है।
मेदिनीनगर (डालटनगंज): पिपराटांड़ के राजमणी पाठक हत्या मामले में पुलिस जांच में टांगी से वार कर हत्या-पीएम रिपोर्ट में गोली मारने की पुष्टि - Medininagar Daltonganj News