जहानाबाद जिले के गोनबा पंचायत अंतर्गत पहाड़ी बिगहा गांव वार्ड संख्या-3 में नल-जल योजना पिछले कई वर्षों से विफल है। टंकी और पाइपलाइन बने होने के बावजूद मोटर पंप चालू नहीं होने से ग्रामीणों को अब तक नल से पानी नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी केवल आश्वासन मिला है। गर्मी में स्थिति और गंभीर हो जाती है।