रोहिणी: स्पेशल स्टाफ और राजेंद्र नगर की जॉइंट पुलिस टीम ने वांटेड गैंग के 6 गैंग मेंबर को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ और राजेंद्र नगर थाना की जॉइंट पुलिस टीम ने एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 101 मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और आई पैड बरामद किया गया है। गैंग के सभी आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में छापा मारकर गिरफ्तार किया है।