अमन विहार पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात में शामिल दो बदमाशों को इलाके से गिरफ्तार किया है। उनके पास से छीना गया मोबाइल व चोरी की बाइक, एक देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीन मामले भी सुलझाने का दावा किया है।