फुलवरिया: कोयलादेवा: ससुर की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई बहू, आधे घंटे बाद तोड़ा दम, एक साथ उठी दो अर्थियां
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा मंडल टोली गांव में रविवार को एक बेहद मार्मिक और हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।ससुर की अचानक मौत का सदमा उनकी बहू सहन नहीं कर सकी और महज आधे घंटे के भीतर उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार से एक साथ दो अर्थियां उठने से गांव का माहौल गमगीन हो गया।