आगरा: आईएसबीटी कट पर ट्रक पलटा, एक लेन से ट्रैफिक, पुलिस मौके पर मौजूद, जाम की स्थिति
Agra, Agra | Apr 11, 2026 आगरा के आईएसबीटी कट (NH-19, फिरोजाबाद साइड) पर ट्रक पलटने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। एक लेन बंद होने से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर हालात को संभाला। काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया गया, हालांकि इस दौरान वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।