बाराँ जिले की अंता विधानसभा से काँग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत पर जिले भर में जश्न का माहौल है वहीँ अटरू उपखण्ड मुख्यालय पर भी ब्लॉक अध्यक्ष भारतेन्द्र सिसोदिया, नगर अध्यक्ष दिनेश नेनिवाल के सानिध्य में नगर के सभी काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाईयां बाँटी गई।बतादे अंता उप चुनाव में प्रमोद जैन भाया ने जीत का परचम लहराया है।