पुनासा: पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस, 27 तक ऐसे ही रहेंगे हालात; पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाएंगे, बारिश की संभावना नहीं
Punasa, Khandwa | Apr 25, 2026 अप्रैल के आखिरी दिनों में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने शहर में गर्मी को बढ़ा दिया। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के चलते लू का अहसास हुआ। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ और शुक्रवार को तो दिन का तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री पर जा पहुंचा, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर है,