कुडू: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बोले श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद उठाकर केंद्र सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही।
लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से ऐसे मुद्दों को लगातार प्रमुखता दी जा रही है, जो समाज में ध्रुवीकरण पैदा करते हैं और हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने का माध्यम बनते हैं।