बरेली: कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 6 लोगों को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।