बरेली: नारा फरीदापुर में दबंगों ने मुकदमे में समझौता न करने पर घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
शाही थाना क्षेत्र के नारा फरीदपुर में मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बरेली के मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।