डीग: खाटूश्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पुलिया से नदी में गिरी, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Deeg, Bharatpur | Jun 13, 2026 खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी शनिवार तड़के अलवर जिले में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।