शुक्रवार को डीएन सिंह कॉलेज भूसिया रजौन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ ।समापन अवसर पर दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत एवं गणेश वंदना से की गई । इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का फूल-माला, अंगवस्त्र तथा पौधा भेंट कर स्वागत किया गया ।