भूपालसागर: भूपालसागर में भू-माफियाओं का जाल: गरीबों की जमीन पर कब्जा, पीएम आवास के सपनों पर संकट गहराया
हरीश चंद्र पालीवाल ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर के बाबुड़ी मंगरी क्षेत्र में सरकारी आबादी भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजसमंद जिले से आए कुछ लोगों ने न केवल जमीन पर कब्जा कर रखा है, बल्कि उसे बेचने का अवैध कारोबार भी शुरू कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के