मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में खेत में पानी लगाते समय सांप ने डसा, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
ग्राम सुहागपुरा निवासी 30 वर्षीय किसान घनश्याम कुशवाहा की सांप के काटने से मौत हो गई। वह खेत के कच्छवारे में पानी लगा रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में लुहारी टोल प्लाजा के पास उनकी मौत हो गई। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का