फुलवारी: फुलवारी के महावीर कॉलोनी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट तीन जख्मी
Phulwari, Patna | Jun 11, 2024 फुलवारी के महावीर कॉलोनी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोगों को चोट आई है। वहीं बताया जाता है कि तीनों जख्मी लोगों को निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं दोनों पक्ष की ओर से अभी किन्ही के द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दी गई है।