डॉ. अंबेडकर नगर: महू: चोरल डेम के पास जाम खुर्द में मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग ने लिया कब्जे में
महू उप वन मंडल के चोरल डेम स्थित नाहरखेड़ा बीट जाम खुर्द में रविवार सुबह 10बजे तेंदुए का शावक मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसकी निगरानी शुरू की। आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, फॉरेस्ट अधिकारियों के अनुसार जंगली क्षेत्र होने से जंगली जानवरों का मूवमें