भभुआ: प्रखंड थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से ताड़ी पीने के मामले में 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | May 16, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से ताड़ी पीने के मामले में दो लोग को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को 1 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव के जगदीश मुसहर अपने गांव पर ताड़ी पीकर हंगामा कर रहा था। जबकि दूसरा उसी थाना क्षेत्र के मरिचाव गांव के मोहन कुमार अपने गांव पर ताड़ी पीकर मारपीट कर रहा था।