बिदुपुर: दाउदनगर के पासवान टोला में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती धूमधाम से मनाई गई
बिदुपुर। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दाउदनगर स्थित पासवान टोला में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोनू पासवान ने की, जबकि संचालन लखींद्र भगत ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह हाजीपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राघोपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेघनाथ पासवान रहे।